मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मोतीपुर। पटना में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जेएम गंगवार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत रिश्वत की शिकायत करने वाले किसान चकचुहर निवासी अरुण राय को सम्मानित किया है। सम्मान मिलने पर पूर्व विधायक नंदकुमार राय, अभिमन्यु पांडे, रंजीत गुप्ता, मिथिलेश राय, संजीत कुमार, सुनील कुमार आदि ने खुशी जताई है। पिछले साल अरुण राय ने ठीकहां के हल्का कर्मचारी के खिलाफ दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत मांगने की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम ने कथैया थाना के समीप से रिश्वत लेते पदाधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.