धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। चार हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ गए धनबाद महिला थाना के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र पासवान की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई बुधवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष की अदालत में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए अगली तारीख 13 मार्च तय कर दी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी सुधीर साव पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज हुई थी। केस के आईओ एएसआई सत्येंद्र पासवान को बनाया गया। सत्येंद्र ने अनुसंधान एवं केस डायरी लिखने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.