उन्नाव, जनवरी 30 -- गंजमुरादाबाद। रिश्तों की आड़ में नाबालिग से दरिंदगी कर उसका बचपन छीन लिया गया। प्रसव के बाद मामला सुर्खियों में आया तो आरोपित पक्ष ने कार्रवाई से बचने के लिए मिन्नतें कीं। पीड़िता के घरवालों को बाल विवाह के लिए राजी कर लिया। मामले में कोई भी शिकायती पत्र न मिलने से पुलिस ने हाथ बंधे होना बताया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से रिश्तों की आड़ में बहनोई के भाई ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। दिन चढ़ने के साथ बेटी में परिवर्तन से घरवालों को इसकी भनक लगी। आरोपित से विरोध जताया तो कहीं भी शिकायत न करने की बात कहते हुए शादी का झांसा दिया। बुधवार शाम किशोरी ने बांगरमऊ क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के प्रसव से मामला सुर्खियों में आया। बताया जा रहा है कि अगले दिन किशोरी के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.