देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महिला ने रिश्ते में भाई कहे जाने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी आरोप में केस दर्ज कराया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने करनाल के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। कहा कि शादी के बाद उसकी एक बेटी है। ससुराल पक्ष से अलग दून में अपने मायके में रहती है। यहां अक्सर नितिन वर्मा पुत्र चमन लाल निवासी करनाल, हरियाणा आता था। पीड़िता ने कहा कि वह उसे भाई बोलती थी। नितिन कई बार परेशानी साझा करने पर मदद करता था। पीड़िता के अनुसार फरवरी 2024 में आरोपी ने किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे देहरादून के आईएसबीटी स्थित एक होटल में बुलाया। होटल में आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.