कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा राला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने भाई संजय के साथ बैठकर पूर्व में हुए विवाद का समझौता कर रहा था। तभी भाई का साला सुनील निवासी सिराथू गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पीड़ित की पत्नी शकुंतला देवी की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...