बांका, जनवरी 28 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में मेला दिखाने के बहाने एक युवक ने अपने रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित बच्ची की मां जो एक पंचायत की वार्ड सदस्य भी हैं ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ गांव के समीप लगे मेले में घूमने गईं थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पांच वर्षीय पुत्री को उसके चचेरे भाई अंकित कुमार के साथ साइकिल से घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि अंकित ने उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच घर के किसी सदस्य ने उसे देख लिया तथा शोर मचा दिया। इससे डर कर युवक वहां से भाग निकला। पीड़िता की मां जब घर पहुंची तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने भी त्वरित कार्...