कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ पति की मौत के बाद रिश्ते के देवर ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। बाद में शादी का दबाव बनाने पर मुंबई भाग गया। पीड़िता ने आदालत से आदेश कराकर आरोपी युवक, उसकी मां व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रिश्ते में देवर लगने वाले चचिया ससुर के बेटे ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी को उसकी मां व भाई ने मुंबई भगा दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत कई बार उसने स्थानीय पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.