औरैया, जनवरी 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली आठ वर्षीय नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर उसने महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि तीन जनवरी 2026 को परिवार के ही एक सदस्य ने उनकी आठ वर्षीय पुत्री को घर ले जाकर सुनसान जगह पर अश्लील हरकतें कीं। जब पुत्री रोती हुई घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। पूछताछ पर आरोपी ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर यादवेन्द्र उर्फ नीलू यादव के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.