आगरा, जनवरी 5 -- थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में मृत मिली शबनूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्यारोपी मृतका की मां व उसके समधी निकले हैं। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला व उसके समधी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गत 26 दिसंबर की सुबह नौ बजे सुन्नगढी के नगला खमानी में रामछितौनी बंबा के निकट सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त शबनूर पत्नी जाबिर निवासी पचपोखरा गंजडुंडवारा के रूप में हुई थी। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तथ्यों के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सहावर सीओ शाहिदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.