फतेहपुर, जनवरी 13 -- असोथर। मां की दवा लेने के लिए रिश्तेदार के साथ निकला युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत की है। गुमसुदगी दर्ज पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बेर्राव निवासी रामकरन सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार उनका भतीजा 26 वर्षीय आशीष सिंह अपनी मां का दवा लेने के रिश्तेदारक शिवम सिंह निवासी विधून जिला औरेया के साथ निकला था। रिश्तेदार अपने घर निकल गया लेकिन आशीष घर नहीं लौटा। रिश्तेदार से फोन करने पर आशीष के लापता होने की जानकारी हुई। एसएचओ का कहना है कि गुमसुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...