नोएडा, दिसम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदार महिला पर जेवर चोरी के आरोप लगा है। कासना निवासी अर्चना ने बताया कि उसकी ताऊजी की लड़की शोभा हापुड़ की रहने वाली है। काफी समय से उसके यहां आती-जाती रहती थी। विश्वास के चलते दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। 16 नवंबर 2025 को शोभा उसके कमरे पर आई थी। उस दौरान वह अपने सोने-चांदी के आभूषण पर्स में रख रही थी। बार-बार उन्हें हाथ में लेकर देख रही थी। इसके बाद अर्चना ने भी अपना सामान उसमें रख दिया। 29 नवंबर को शोभा ने अर्चना से सोने-चांदी के गहने पहनने के लिए मांगे। रिश्तेदारी के भरोसे अर्चना ने गहने उसे दे दिए। लेकिन बाद में जब पीड़िता ने फोन कर वापस मांगे तो शोभा ने लौटाने से मना कर दिया अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आध...