इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा, संवाददाता। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मैनपुरी निवासी एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय अनिल उर्फ पप्पू पुत्र रामचंद्र कठेरिया निवासी ग्राम मनोना थाना करहल मैनपुरी के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल कुछ दिन पहले बकेवर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी रिश्तेदार महिला को अपने साथ ले गया था। बाद में महिला वापस अपने घर लौट आई थी। इसके बाद से अनिल का गांव में आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार शाम को भी अनिल गांव पहुंचा था। रात करीब साढ़े दस बजे महिला के घर के बाहर संदिग्ध हालात में उसे गोली लग ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.