नोएडा, फरवरी 13 -- रिश्तेदार बनकर मजदूर से 38 हजार की ठगी दनकौर, संवाददाता। साइबर अपराधी ने दनकौर कस्बा निवासी मजदूर को फोन कर रिश्तेदार बताया और 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लख्मी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताया और किसी जरूरी काम के लिए तत्काल रुपय की आवश्यकता होने की बात कही। आरोपी ने 38 हजार रुपये की मदद मांगी। रिश्तेदारी का हवाला और जरूरत की बात सुनकर पीड़ित ने भरोसा कर लिया। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पांच बार में कुल 38 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने संबंधित...