प्रयागराज, फरवरी 22 -- यूपी पुलिस के आरक्षी आकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी गार्द में तैनात हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। व्यक्ति की आवाज जानी पहचानी लग रही थी। उसने खुद को रिश्तेदार बताकर 15 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। शक होने पर जब अपने रिश्तेदार को फोन किया, तो उन्होंने रुपये मांगने से इनकार किया। कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...