गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- लोनी। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने बहन के देवर पर सात वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार को वह काम पर गई हुई थी। घर पर बेटी अकेली थी। घर पर मौजूद बहन के देवर मुकीम ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। उनके घर पहुंचने पर बेटी ने सारी बात बताई, जिसके बाद बहन के देवर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.