लखनऊ, फरवरी 23 -- बक्शी का तालाब स्थित भौली रोड निवासी हर्ष श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके रिश्तेदारों ने करीब सवा दस लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर बीकेटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भौली रोड निवासी हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि उनके रिश्तेदार अरुण कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी नूतन उर्फ रिंकी निवासी भगवत नगर, आलमनगर, तालकटोरा ने जरूरत बताकर उनसे करीब सवा दस लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम हर्ष ने 8.10 लाख रुपये बैंक खाते में दिए थे और करीब दो लाख रुपये नकद दिए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल की। दो जनवरी को आरोपी दंपती दो लोगों संग उनके घर पहुंचे। वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो वह लोग मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान...