कौशाम्बी, फरवरी 20 -- पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की मोहिनी देवी ने बताया कि 18 फरवरी की शाम वह नंद के यहां सरायअकिल के बंहुगरी गांव गई थी। आरोप है कि वहां पर नंदोई राजू व उसके भाई बंशी लाल ने शराब के नशे में गाली-गलौज किया। इस पर पीड़िता घर चली गई। इसके बाद आरोपी उसकी नंद फूलकली के साथ अभद्रता करने लगे। नंद के बताने पर पीड़ित महिला ने अपने बेटों गोविंद व अजय को मौके पर भेजा। इस पर आरोपियों ने अपने परिवार के ही राहुल के साथ मिलकर पीड़िता के बेटे गोविंद की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.