प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- परियावां,(प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज के झोकवारा गांव में बेटे के ससुराल आए रायबरेली के वृद्ध की घर जाते समय लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। बाइक चला रहा भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक घटना की छानबीन करती रही। रायबरेली के ऊंचाहार गौतमन का पुरवा निवासी 60 वर्षीय बृजेश सिंह बुधवार को अपने 18 वर्षीय भतीजे अनुराग के साथ बाइक से बेटे की ससुराल नवाबगंज के झोकवारा आए थे। बाइक अनुराग चला रहा था। रात करीब आठ बजे घर लौटते समय जैसे ही गांव से बाहर पहुंचे वहां मौजूद कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। सिर में चोटें आने से बृजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे अनुराग को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही रिश्तेदार पहुंचे और दोनों को रायबरेली ऊंचाहार अस्पताल ले गए। वहां बृजेश सिंह को मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.