गाज़ियाबाद, जून 22 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मौसा के घर आई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला मेरठ के इचौली थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने मौसा के घर गई थी, जहां से वह लापता हो गई। उन्होंने गांव निवासी सचिन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.