बदायूं, मार्च 17 -- उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज में रिश्तेदारी में आए कानपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई, जिससे तीन अन्य लोग घायल हो गए। कानपुर जिले के थाना किदवई नगर के गांव जुहीनगर के रहने वाले अंकित 22 वर्ष पुत्र रामसिंह उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। रविवार को जब वह गांव मठुला से वापस लौट रहा थे, कटरा सआदतगंज में टावर के पास उनकी बाइक फिसल गई। जिसमें में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल अंकित को बदायूं के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। इसी दौरान घायल अंकित को बरेली जा रही एंबुलेंस भी बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के दियोचरा के पास अज्ञात वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.