बरेली, जुलाई 1 -- मीरगंज/ शाही, संवाददाता। होने वाले समधी ने ग्रामीण की पत्नी से अश्लील हरकतें कर पांच लाख रुपयों की डिमांड की। डिमांड पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दुनका के मुख्तयार अहमद ने अपनी पुत्री की शादी गत दिनों इन्तिकाब आलम निवासी जोखनपुर शाही के साथ तय की। रिश्ता तय होने से अब तक वह 3.21 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। लेनदेन की सारी बातें तय हो गईं। आरोप है कि इन्तिकाब आलम के घर वालों ने तय लेन देन से अलग पांच लाख रुपयों की डिमांड की। मना करने पर शादी से मना कर दिया। शादी 19 जुलाई को तय थी। ग्रामीण का आरोप है कि समधी ने उनकी पत्नी से अश्लील हरकतें कीं। रिश्ता तोड़कर उनकी पुत्री को बदनाम करने की धमकी देकर मारपीट करने पर उतारू हैं। शाही पुलिस ने मुख्तयार अहमद की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.