मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- गायघाट,एक संवाददाता। मिश्रौली में बुधवार को चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें संयोजक सह माले नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने के पहले ही, फिर से बांध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने ही कई वर्ष पहले नदी विशेषज्ञों की रिव्यू कमेटी की घोषणा की थी और कहा गया था कि कमेटी की रिपोर्ट आने तक तटबंध का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के बल पर जबरन तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर मांगपत्र सौंपेगा। इस मौके पर संजीव कुमार राय, मुकेश शर्मा, नवलकिशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, रामलोचन सिंह, बैद्यनाथ मिश्र, उमेश राय, कर्णजीत सिंह, रवींद्र किशोर सिंह, राजकिशोर राय, हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.