हाजीपुर, फरवरी 7 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज नगर परिषद के उप सभापति संतोष कुमार ने डीएम वैशाली को आवेदन देकर लालगंज नगरपालिका क्षेत्र में 1970 के दशक में हुए रिविजनल सर्वे के प्रकाशित खतियान एवं नक्शा को वैध एवं प्रभावी घोषित करते हुए उसके आधार पर म्यूटेशन की कार्यवाही करने एवं अंचलाधिकारी लालगंज द्वारा रिवीजनल सर्वे को अमान्य घोषित करने वाले पत्र को निरस्त करने की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि अंचल अधिकारी द्वारा रिवीजनल सर्वे को अमान्य घोषित करने से जनसाधारण को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 1960/70 के दशक में बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिविजनल सर्वे कराया गया था। जिसके तहत लालगंज नगरपालिका क्षेत्र में भी रिविजनल सर्वे हुआ। जिसका सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर के द्वारा बिहार ...