रांची, जुलाई 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया हुंडरू के रहने वाले विजय कुमार मंडल को क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट यूज करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके खाते से 95 हजार उड़ा लिया। इस संबंध में विजय मंडल ने मंगलवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजय मंडल ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोनकर्ता ने खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा और कोई परेशानी नहीं होने की जानकारी ली। बातचीत के क्रम में आरोपी ने उनसे कहा कि रिवार्ड प्रिंट रिवार्ड प्वाइंट को यूज करने के बारे में जानकारी मांगी। पीड़ित ने रिवार्ड प्रिंट रिवार्ड प्वाइंट इस्तेमाल नहीं करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उन्हें रिवार्ड प्वाइंट की जानकारी दी। इसी दौरान पीड़ित के खाते से 87 हजार और आठ हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.