बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- टॉयलेट में लटका है ताला, लोगों में आक्रोश रोपवे व विश्व शांति स्तूप के लिए लगती है पर्यटकों की भीड़ फोटो : राजगीर स्तूप : राजगीर विश्व शांति स्तूप पर बुधवार को बंद शौचालय के पास आक्रोशित पर्यटक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इन दिनों राजगीर में पर्यटकों व सैलानियों के आने जाने का सिलसिल चरम पर है। जल्द ही मलमास मेला भी शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। पर्यटक नगरी राजगीर का प्रमुख दर्शनीय व ऐतिहासिक स्थल विश्व शांति स्तूप है। यहां दो रोपवे होने के वजह से लोगों की काफी भीड़ रहती है। शांति स्तूप के दर्शन करने आए सैलानियों व पर्यटकों के लिए मंदिर परिसर में पानी व शौचालय की व्यवस्था की गयी है। ताकि, लोगों को इसके लिए परेशान न होना पड़े। लेकिन, यहां बने शौचालय में बुधवार को ताला लटका था। शुद्ध पानी भी नहीं आ रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.