बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- सड़क हादसों में दो लोगों की गयी जान तेलमर में कार ने बकरी चरा रहे बुजुर्ग को रौंदा चंडी में बाइक सवार युवक को वाहन ने कुचला फोटो : चंडी मौत-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन खड़े परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गयी। तेलमर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बकरी चरा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। इसी तरह, चंडी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक, पिकअप वाहन की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठा। हादसों में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। संबंधित थानों की पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। बुजुर्ग को 500 मीटर घसीटा : तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी...