बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- शिविर में 650 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच 450 की आंखों की जांच कर दिया गया चश्मा बड़ी मठ में लगा 4 दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर फोटो: परवलपुर केके 06: परवलपुर बड़ी मठ में मंगलवार को जांच कराने आए लोग। परवलपुर, निज संवाददाता। बड़ी मठ में मंगलवार को चार दिवसीय निः शुल्क चिकित्सा शिविर में 650 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें लगभग 450 मरीजों को आंख जांच कर चश्मा दिया गया। शिविर में लंदन से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रोगियों का इलाज किया। जांच टीम में डॉ. रमन्ना गोविंद, डॉ. हन्नाह, डॉ. कान्ति मिस्त्री व अन्य मौजूद थे आयोजक बड़ी मठ गुरुधाम के महंथ स्वामी केशवानंद ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गांव-देहात के मरीजों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना है। इसमें सनातन सेवा मंडल के स्वयंसेवक सुरजना, लक्ष्मी, जयश्री, आशा, मधुबेन...