बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- नालंदा में 24 हजार समेत सूबे के स्कूलों में 5.9 लाख बच्चे घटे सत्र 2025-26 और 2024-25 के यू-डायस में डाटा इंट्री की समीक्षा से हुआ खुलासा एसपीडी ने 35 डीईओ को चेताया, 31 तक करें सुधार वरना होगी अनुशासनिक कार्रवाई सबसे अधिक गोपालगंज 40 हजार, तो सबसे कम रोहतास में 28 सौ विद्यार्थी हुए कम बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। नालंदा के 24 हजार समेत सूबे के सभी स्कूलों में पांच लाख 93 हजार 845 बच्चे घट गये हैं। यह खुलासा वित्तीय सत्र 2025-26 और 2024-25 के यू-डायस में डाटा इंट्री की समीक्षा से हुआ है। ऐसे में इन बच्चों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने शुक्रवार को पत्र लिखकर नालंदा समेत 35 जिलों के डीईओ को चेत...