बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के पूर्वी हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। 'हरे रामा, हरे कृष्णा' की मधुर ध्वनि से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। पुरोहित राजकिशोर पाण्डेय और अरविंद कुमार के नेतृत्व में रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया, जिसके बाद अखंड कीर्तन का आरंभ हुआ। गुरुवार को कीर्तन की समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार, अरुण कुमार, गुलाबचंद प्रसाद, जयराम प्रसाद, पवन कुमार, चंदन कुमार, राजीव रंजन, पिंटू कुमार, राजदेव पासवान, लालाबाबू प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, विनोद पंडित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.