बिहारशरीफ, जून 14 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने आवास सहायकों के साथ बैठक की। उन्होंने आवास योजना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया। कहा कि प्रखंड को कुल 2097 आवास का लक्ष्य मिला है। जिसमें से अब तक 1910 लाभार्थियों का काम स्वीकृत हो चुका है। 1474 लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, 436 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने पहली किस्त लेने के बाद भी काम शुरू करने में लापरवाही बरती है। इन लाभार्थियों से पहली किस्त की राशि ब्याज सहित वसूल की जाएगी। उन्होंने 'मिशन 100 दिवस' के तहत सभी आवास लाभार्थियों को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। मौके पर आवास पर्यवेक्षक आलोक कुमार सहित अन्य आवास सहायक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.