रामगढ़, अप्रैल 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साइड के दुंदुवा स्थित भुईयां टोला में मंगलवार मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ। तेज हवा के दबाव में तीन पेड़ धराशायी हो गए, जिससे चार परिवारों के आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। घटना में कुलदीप भुईयां, रामप्रवेश भुईयां, सोहन भुईयां और महेंद्र भुईयां के घर पेड़ों की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति या मवेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घरों की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगहों पर चहारदीवारी भी धराशायी हो गई है। दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय मुखिया ने वन विभाग को इस घटना की सूचना दी, लेकिन शाम तक विभाग की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पीड़ित परिवारों में नाराज़गी है। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.