आगरा, फरवरी 19 -- थाना कोतवाली क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बेचने का मामला सामने आया है। रिलैक्सो फुटवियर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने पुलिस के साथ मिलकर दो दुकानों पर छापा मारा। जहां दोनों दुकानों से करीब 81 जोड़ी कंपनी के नकली के जूते बरामद हुए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुकानदार जमशेद लतीफ और रईस अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकृत प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको लगातार सूचना मिल रही थी कि कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क के नाम से नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना पर थाना पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा गया। जहां एक दुकान से 32 और दूसरी दुकान से 49 जोड़ी कंपनी के लोगो वाले जूते मिले। पुलिस ने जूतों के नमूने लेकर शेष नकली जूतों को कब्जे में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.