पटना, जून 30 -- सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ फोटो को लेकर विवाद में चल रहे आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सोमवार को अनुष्का के घर मिलने पहुंच गए। इस दौरान उन्होने कहा कि 'हमारा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आए हैं, कोई रोकेगा थोड़े ना'। इसी प्रकरण को लेकर तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर किया है। इससे पहले तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके फेसबुक को हैक और फोटो से छेड़छाड़ कर साजिश के तहत उनकी और अनुष्का की फोटो पोस्ट की गई है। छापने के बाद डिलीट हुए पोस्ट में दावा किया गया था कि तेज प्रताप 12 साल से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं। अनुष्का के साथ वायरल तस्वीरों और वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि प्रेम सब करते हैं। प्यार किया तो किया। इसमें कोई गलती नहीं है। पार्टी और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.