बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने युवती के साथ मारपीट व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया है कि वह हर्रैया थानाक्षेत्र के रहने वाले जगदम्बा प्रसाद के साथ रिलेशनशिप में कप्तानगंज थानाक्षेत्र में रह रही थी। आरोप है कि गत 22 मार्च को जगदम्बा ने उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...