नई दिल्ली, मार्च 2 -- IPO News: आईपीओ के लिहाज से यह साल अभी तक सुस्त रहा है। लेकिन आने वाले समय में कई कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने को तैयार हैं। इस अबतक 10 मेनबोर्ड आईपीओ आए हैं। जिसमें से 9 की लिस्टिंग हो चुकी है। इनमें से 6 कंपनियां लिस्टिंग के दिन पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रही हैं। इस साल जिन कंपनियों के आईपीओ दस्तक दे सकते हैं उसमें टाटा कैपिटल, रिलायंस जियो और बोट शामिल है।1- टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) टाटा ग्रुप की एनबीएफसी टाटा कैपिटल का जल्द ही आईपीओ आ सकता है। कंपनी के बोर्ड ने आईपीओ के लिए मंजूरी दे दी है। आईपीओ के जरिए कंपनी 23 करोड़ शेयर जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा कैपिटल के आईपीओ का साइज 15000 करोड़ रुपये हो सकता है।2- रिलायंस जियो (Reliance Jio IPO) रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड...