नई दिल्ली, जनवरी 29 -- रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में वर्ष 2023 में हुई डकैती में फरार दो लाख रुपये के इनामी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम उत्तराखंड और इतना ही इनाम बिहार पुलिस ने घोषित किया था। वर्ष 2023 में नौ नवंबर को सचिवालय के नजदीक राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाला था। बदमाश शोरूम में तैनात स्टाफ को बंधक बनाकर 14 करोड़ रुपये से अधिक के हीरे और सोने के गहने लूट ले गए थे। घटना में पुलिस ने बिहार के वैशाली से जुड़े गैंग को चिन्हित किया। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दो लाख रुपये का इनामी राहुल उर्फ चौंधा निवासी बिहार फरार था। उसकी गिरफ्तारी को लगातार दून पुलिस प्रयास कर रही थी। जिसे अब कुरूक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.