नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने शीतल पेय ब्रांड कैम्पा कोला को पेश किया। यह पेशकश दुनिया के प्रमुख खाद्य एवं पेय कार्यक्रम 'गल्फूड' में की गई। कैम्पा कोला को संयुक्त अरब अमीरात में साझेदार एग्थिया ग्रुप के साथ मिलकर पेश किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इसके साथ ही रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने यूएई में पहली बार प्रवेश किया है। रिलायंस ने 2022 में कैम्पा कोला का अधिग्रहण करने के बाद शीतल पेय बाजार में प्रवेश किया था और बाद में 2023 में इसे फिर से पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.