मैनपुरी, फरवरी 12 -- नगर के छोटा बाजार स्थित झब्बूलाल मार्केट के पीछे लगे रिलाइंस जियो के टावर में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब तीन बजे टावर से धुआं उठता देखा गया, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में टावर में आग लगने से आसपास के दुकानदारों व लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत कर लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इससे पहले स्थानीय युवाओं ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जियो कंपनी के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ओवर...