समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी की बेटी रिया ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राजगीर में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित खेल प्रतियोगिता में एक धाविका के रूप में रिया ने बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में सिल्वर तथा 800 मीटर दौड़ एवं 4 x 100 रिले दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में रिया जीबी इंटर स्कूल, शाहपुर पटोरी की छात्रा है। बताया जाता है कि रिया आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सदस्य है। उसके पिता स्व दिनेश ठाकुर का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। इसके बावजूद उसने अपने हौसले और कड़ी मेहनत के बल पर कठिन परिस्थितियों को मात दे दी। इससे पूर्व प्रमंडल स्तर पर आयोजित अंडर-17 बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.