हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- लालकुआं। एलबीएस महाविद्यालय में हिंदी दिवस सप्ताह के तहत आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया बिष्ट और द्वितीय स्थान यामिनी जोशी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में काजल कश्यप ने प्रथम, चंद्रपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया बिष्ट, द्वितीय स्थान पर यामिनी जोशी और भावना पाठक रही। विजेता छात्रों को प्राचार्य प्रो. डॉ. सीमा श्रीवास्तव और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. बीना मथेला ने सम्मानित किय। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज जोशी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. सुनीता भंडारी और डॉ. वीरेंद्र सिंह दानू रहे। डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. वीरेंद्र सिंह दानू ने विचार रखे। संचालन डॉ. कल्पना शाह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...