लखनऊ, दिसम्बर 27 -- बिजली कर्मियों को मिल रही रियायती बिजली की सुविधा समाप्त करने के पॉवर कारपोरेशन के आदेश से बिजली कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने शनिवार को बैठक कर इसके विरोध की रणनीति बनाई। बिजली कर्मियों ने आगामी 01 जनवरी को काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाने का फैसला किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि बिजली के निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध के साथ बिजली कर्मियों को एक्ट के तहत मिल रही रियायती बिजली की सुविधा समाप्त करने के आदेश का भी विरोध किया जाएगा। आगामी एक जनवरी को बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता विरोध दिवस मनाएंगे। समिति ने कहा कि विरोध दिवस के दौरान बिजली कर्मी पूरे दिन दाहिने बाजू पर काली पट्टी बांधेंगे और समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर भोजन अवकाश अथवा कार्यालय समय क...