अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, संवाददाता। पंजाब नैशनल बैंक अलीगढ़ मंडल द्वारा रामघाट रोड स्थित एक होटल में कृषि मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सम्मानित ग्राहक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बैंक सखियां और विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक शामिल हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि बलजीत सिंह, उप निदेशक उद्यान विभाग, देवार्चन साहू, अंचल प्रबंधक-आगरा द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पीएनबी के मंडल प्रमुख-अनिल चौधरी, उप मंडल प्रमुख राजेश कुमार पांडेय, एमसीसी प्रमुख विजय बिहारी प्रसाद ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा कृषि, कोल्ड स्टोरेज, पशुपालन, डेयरी, फल-सब्जी उत्पादन व स्वयं सहायता समूहों के लिए रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिनक...