नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह घटने के बावजूद वर्ष 2025 के दौरान भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश 29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 8.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश वर्ष 2025 के दौरान 8.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है जबकि वर्ष 2024 में यह 6.56 अरब डॉलर था। वर्ष 2025 में इस क्षेत्र में घरेलू निवेश दोगुने से अधिक बढ़कर 4.82 अरब डॉलर हो गया जो एक साल पहले 2.24 अरब डॉलर था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...