गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- जमीन का सौदा कर बाद में इनकार कर दिया कोर्ट के आदेश पर लोगों के खिलाफ केस दर्ज ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी से पांच करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-2 में बिल्डकॉन एलएलपी के अधिकृत प्रतिनिधि अमित चौधरी के अनुसार उनकी रियल स्टेट कंपनी जमीन खरीदकर उस पर फ्लैट निर्माण करती है। कविनगर क्षेत्र के प्रतिष्ठा अपार्टमेंट निवासी आनंद सिंह और चंद्र मोहन से ग्राम बड़का, आरिफपुर, तहसील मोदीनगर क्षेत्र कुल 91 बीघा जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि सौदा के समय बताया गया कि जमीन उन दोनों के नाम ही है, इसमें किसी अन्य का हस्तक्षेप नहीं है। पांच अगस्त 2024 में उनकी कंपनी का आरोपियों से ...