लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ, संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी देवदीप के दो निदेशकों के खिलाफ बीबीडी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरानगर सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक सितंबर 2017 में भगवानदीन निवासी बरौना से ग्राम मेहौरा स्थित 4550 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। 2023 में वास्तुखंड स्थित देवदीप एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक मौर्य निवासी हरिहर नगर कॉलोनी सेमरा चिनहट और आकाश वर्मा निवासी गणेशपुर रहमानपुर बीबीडी ने संपर्क किया। उसके बाद उनका प्लॉट खरीदने की बात की। मुनासिब कीमत मिलने पर सिद्धार्थ ने प्लॉट बेचने की हामी भर दी। उसके बाद दिसंबर माह में दीपक मौर्य के नाम बैनामा कर दिया। बैनामे के दौरान दीपक ने 7.40 लाख रुपये का पीड़ित के दोस्त विवेक सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.