नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Realty Stocks: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबरों का असर शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी उड़ान पर हैं और सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अधिक उछाल निफ्टी रियल्टी में दर्ज की जा रही है। यह इंडेक्स करीब 5 पर्सेंट ऊपर 816.85 पर पहुंच गया है। इसमें शामिल 9 स्टॉक्स में से 8 बढ़त पर हैं।गोदरेज प्रॉपर्टी और लोढ़ा डेवलपर्स में बंपर उछाल गोदरेज प्रॉपर्टी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स का टॉप गेनर हैं। इसमें दोपहर ढाई बजे तक 9.10 फीसद की उछाल थी। आज यह 1612 रुपये पर खुला और 1743.10 रुपये के हाई को टच कर गया। दोपहर ढाई बजे के करीब यह 9.10 पर्सेंट ऊपर 1702 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। लोढ़ा डेवलपर्स में 7.33 पर्सेंट की तेजी थी और यह स्टॉक 1032 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज लोढ़ा डेवलपर्स के शेयर 984.50 रुपये पर खुले और 1046.55 र...