रिषिकेष, जुलाई 7 -- पूर्व मंत्री और क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश निवासी समर त्रिपाठी को सम्मानित किया। समर ने हाल में पंजाब के रियलिटी शो किसमें कितना है दम के फिनाले जीता है। सोमवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीर्थ नगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सही वक्त पर यदि बच्चों को मौका मिले तो उनके पंखों को उड़ान मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आज का दौर पढ़ाई के साथ ही खेल, नृत्य, गायन व अन्य क्षेत्रों का भी है। समर त्रिपाठी ने महज 12 वर्ष की आयु में सिंगिंग प्रतियोगिता को जीतकर तीर्थनगरी का नाम रोशन तो किया ही है, साथ ही अन्य बच्चों को प्रेरित करने का काम भी किया है। उन्होंने कहा कि अमित ग्राम गुमानीवाला निवासी समर त्रिपाठी कक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.