बिजनौर, दिसम्बर 24 -- नगीना सीएचसी पर 51 मिनट में 108 एम्बुलेंस सेवा पहुंचने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने रियलिटी चेक शुरु कर दिया है। इस क्रम में बुधवार को नोडल अफसर ने दुर्घटना में घायल की सूचना पर एम्बुलैंस को तीन बंदर चौराहे पर बुलाया तो यहां 14 मिनट में ही एम्बुलेंस पहुंच गई। विभागीय जानकारी के मुताबिक 108 एम्बुलैंस सेवा का सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने का अधिकतम रिस्पोंस टाइम 15 मिनट है, जबकि 102 एम्बुलैंस सेवा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट तथा शहरी क्षेत्र में 15 मिनट समय निर्धारित बताया जाता है। नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डा. केके राहुल ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से ही 12 बजकर 17 मिनट पर 108 एम्बुलैंस सेवा के नंबर पर रिसपांस टाइम चेक करने को कॉल किया। उन्होंने तीन बंदर चौराहे पर एक व्यक्ति के दुर्घटना में घायल होकर प...