रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। रांची में जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त अभियान सोमवार को भी जारी रहा। रिम्स परिसर और धुर्वा डैम गेट के पास सीठियो क्षेत्र में अवैध रूप से बने संरचनाओं को हटाया गया। दोनों स्थानों पर स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के कारण माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती से स्थिति नियंत्रित रही। रिम्स परिसर में लंबे समय से विवादित कैलाश कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, यह भूमि रिम्स की अधिकृत जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कैलाश कोठी में 33 डिसमिल भूमि फंसी हुई थी, जबकि कुल 38.5 डिसमिल जमीन चहारदीवारी के अंदर थी। इस अभियान के तहत रिम्स परिसर में करीब छह अवैध मकानों को जमींदोज किया गया। कार्रवाई के दौरान मजि...