रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। रिम्स के अंतर्गत क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (रियो) के नवनिर्मित भवन में बुधवार से नेत्र (आई) व ईएनटी (कान-नाक-गला) ओपीडी सेवाओं की विधिवत शुरुआत कर दी गई। नए भवन में पूजा-अर्चना की गई, जिसमें निदेशक डॉ राजकुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे। ओपीडी सेवाओं के पहले ही दिन मरीजों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। नेत्र ओपीडी में कुल 149 और ईएनटी ओपीडी में 120 मरीजों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत मरीजों का उपचार संबंधित विभागों में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा किया गया। निदेशक डॉ राजकुमार ने भी नए भवन में अपने नेत्रों की जांच कराकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन के अ...